Friday, 28 August 2020

"सड़क 2" को डिसलाइक किया की नहीं?

 जब भी कोई क्रांति होती है तो उसका एक लक्ष्य होता है, फिर उस लक्ष्य को लोग अपना बनाते हुए क्रांति में शामिल हो जाते हैं। पूरे देश में "सड़क 2" को डिसलाइक करने की क्रांति हो रही है।

यह जो क्रांति पूरे देश में है शायद "नेपोटिज़्म" के ख़िलाफ़ है। यह लड़ाई इनसाइडर और आउटसाइडर की है। 
सबसे पहला सवाल ये है की इस क्रांति के आख़िरी में हम क्या चाहते हैं?
उत्तर- नेपोटिज़्म ख़त्म हो, सबको बराबर का अधिकार मिले
सवाल - कैसे होगा नेपोटिज़्म ख़त्म?
उत्तर- ट्रेलर को डिसलाइक करके...
सवाल- कौन से ट्रेलर डिसलाइक करने हैं?
उत्तर- स्टारकिड्स वाले 
---------------------------------
अगर इस क्रांति का यही प्रॉसेस है तो यह अभी हो रहा है, लाखों डिसलाइक मिल रहे है स्टारकिड्स के फिल्मों को, बॉयकॉट भी धड़ल्ले से हो रहा है। जिस रफ़्तार से यह हो रहा है वैसे आप इस क्रांति को सफ़ल ही मानिए। मुबारक़ हो क्रांतिकारियों आपकी क्रांति सफ़ल हुई।
------------------------------

बस थोड़े से सवाल रह गए हैं मैं अज्ञानी आपसे पूछना चाहता हूँ। 
क्या नेपोटिज़्म के विपरीत नये लोगों को अवसर दिलाना हमारा लक्ष्य है?
या फिर जो पहले से योग्य हैं यह उन्हें अवसर दिलाना उनका स्पोर्ट करना हमारा लक्ष्य है?

अगर "हाँ" ऐसा ही लक्ष्य है तो फिर इस क्रांति के दिनों में आपने "सड़क 2" को डिसलाइक करने के बदले या साथ साथ कितने ऐसे आर्टिस्ट का स्पोर्ट किया। यूट्यूब पर सबके ट्रेलर हैं थोड़ा सा काम आपके लिए छोड़ रहा हूँ बस डेटा मैच कीजिये अपनी क्रांति का डिसलाइक के या यूं कहिए नफ़रत के चक्कर में आपने सड़क2 का views जितना बढ़ाया है उसका कोई भी प्रतिशत दूसरे किसी नॉन-नेपोटिज़्म वाले आर्टिस्ट को नहीं मिला है। 

यदि आप यहाँ यह कहेंगे की बाकी आउटसाइडर का आपको पता नहीं है या आपको किसी दोस्त ने या किसी फेसबुक पोस्ट ने नहीं बताया है की और किन्हें लाइक करना है तो आप अपनी ही क्रांति के साथ गद्दार हो जाएंगे। मैं यहाँ किसी भी ट्रेलर के बारे में नहीं कहूँगा की आप जाकर देखो या डिसलाइक करो। बस ये कहूँगा की बहुत बड़ी भीड़ है, बहुत भयंकर आग है लेकिन इस आग में कोई दूसरा रोटी सेक जाएगा आपको जलाके। यूट्यूब पर व्यू से भी रेवेन्यू जेनेरेट होते हैं तो गुस्से में ही सही आपने उनका व्यू काउंट बढ़ाया। आपके गुस्से में सबके पास सड़क 2 तो पहुँचा है लेकिन बाकी के अच्छे मूवीज़ के बारे में आपने बात नहीं की है। 

आपके गुस्से से नेपोटिज़्म ख़त्म होगा या नहीं मुझे नहीं मालूम लेकिन आपके स्पोर्ट से बाकी deserving आर्टिस्ट का हौसला बढ़ेगा और फ़ायदा मिलेगा। 

प्रिय क्रांतिकारियों अपनी क्रांति में गुस्से के साथ साथ थोड़ा सा प्यार डिज़रविंग आर्टिस्ट, ट्रेलर और मूवीज़ के लिए भी लाइये।
( अभी तक तो आपने ऐसा नहीं किया है अगर नहीं यक़ीन तो जाकर यूट्यूब पर सभी के व्यूज, लाइक और डिसलाइक देख लीजिये)।

source- youtube

3 comments:

  1. इस दुनिया को हमेशा से नफरत से ज़्यादा प्रेम की ज़रूरत रही है , इसलिए हमें सिर्फ प्रेम पर ध्यान देना चाहिए 👌

    ReplyDelete
  2. Spread love instead of hatred.

    ReplyDelete
  3. वाह क्या सकारात्मक पहलू है ☺️👌🏻

    ReplyDelete

प्रिय प्रधानमंत्री जी! कहना क्या चाहते हैं आप?

प्रिय प्रधानमंत्री जी! पिछली चिट्ठी का जवाब आपने नहीं दिया। इसका दुःख उतना नहीं है, जितना दुःख इस बात का है कि आप हम बिहारियों क...