Tuesday, 18 August 2020

साथ आइये, कुल्हाड़ी चलाइये, पूरी दुनिया से पेड़ मिटाइये

दोस्तों!!!
मैं एक मज़ेदार काम करने में आप सबकी मदद चाहता हूँ। और वह मज़ेदार काम है "पूरी दुनिया का पेड़ काटना।" है न मज़ेदार काम। कुल्हाड़ी आपके पास नहीं हो तो हमकों बताइएगा एक एक रुपया जुगाड़ेंगे तो बहुत सी कुल्हाड़ी हो जाएगी। दंगों में हिस्सा लेने वाले हमारे दोस्तों से भी उधार ले लेंगे काटने की चीज़ें। अगर आप तैयार हैं तो आगे का प्लान बताता हूँ।

सबसे पहली शुरुआत अभी "सेवाग्राम" से कर सकते हैं। बेहतरीन खूबसूरत शुरुआत। वहाँ से शुरू करेंगे तो सरकार से सहयोग भी मिलेगा। वहाँ न बापू के समय के लागये गए पेड़ हैं वैसे भी पेड़ कटने से पेड़ ख़ुद तोड़े न दौड़ कर मारने आएंगे वैसे  भी बापू के पेड़ ठहरे, क्या ही कर लेंगे, आप एक पेड़ काटोगे दूसरा पेड़ ख़ुद को आगे बढ़ा देगा कटने के लिए। हा हा हा यार सोच के ही मज़ा आ रहा है। 

इसके बाद हमलोग न एक साथ कुल्हाड़ी रैली निकलेंगे। 
"पेड़ कहाँ हैं बतायें आप,
आ रहे हैं कुल्हाड़ी छाप"

चलते चलते दोपहर में धूप होगी तो किसी छायादार पीपल को काट के गिरा देंगे और फिर उसी पेड़ के चबूतरे पर टेंट लगाएंगे। जंगलों में वन विभाग के कुछ सदस्य अपने में से ही कुछ लोग हैं वो किसी को बताये बिना ही पेड़ काटते रहे हैं अभी तक तो उनको उनका काम करने देते हैं। हम लोग शहरों में पार्क में बचे पेड़ को काटेंगे, ऐसा करेंगे वहाँ न खेल रहे बच्चों को प्रेरित करेंगे फिर उनसे पेड़ कटवाएंगे। वैसे भी भविष्य एक न एक दिन उन्हीं को सौंपना है।

यार मध्यप्रदेश में, झारखंड में आदिवासियों को वैसे भी जल, जंगल और ज़मीन के लिए लड़ रहे हैं। पूरा जंगल ही काट देंगे तो कितना अच्छा रहेगा पूरा का पूरा संघर्ष ही ख़त्म। अहा! राहत ही राहत...सबको सुकून

अब देखो आप न वैज्ञानिक बात मत करो की पर्यावरण का क्या होगा। वर्षा का क्या होगा। WWF वाले केस कर देंगे हम सभी पर। अरे भाई हम कहाँ कोई ग़लत काम कर रहे। हम तो बस सरकार की मदद कर रहे। हमारा सरकार पर पूरा भरोसा है की वो ग़लत नहीं कर सकती। और सरकार ही पेड़ काटने के आदेश दे रही। हम तो एक सच्चे और देशभक्त नागरिक होने का फ़र्ज़ निभा रहे हैं। मिलकर सरकार की मदद करेंगे।
तो बताइये चलेंगे न हमारे साथ, कुल्हाड़ी रैली में...
अभी सेवग्राम में मस्त काम हो रहा है वहीं से शुरुआत करेंगे....


#savetreesofsevagram

10 comments:

  1. Kya yaar tree cut not tree is a life per hamari jindgi h iske bina hamari jindgi adhuri h plese

    ReplyDelete
  2. Forces you to think about the course of action you need to follow.

    ReplyDelete
  3. पेड़ कहाँ हैं बतायें आप,
    आ रहे हैं कुल्हाड़ी छाप"
    😆😆😂

    ReplyDelete
    Replies
    1. कुल्हाड़ी कुल्हाड़ी का करिये जाप
      पेड़ काटकर धो लीजिये पाप

      Delete
  4. सनी भैया क्या गजब आप शब्द को
    समुन्द्र में से मोतियों की तरह निकाल लेते है👌👌

    ReplyDelete
  5. बस आपलोगों की दुआ है ।
    बहुत बहुत शुक्रिया

    ReplyDelete

प्रिय प्रधानमंत्री जी! कहना क्या चाहते हैं आप?

प्रिय प्रधानमंत्री जी! पिछली चिट्ठी का जवाब आपने नहीं दिया। इसका दुःख उतना नहीं है, जितना दुःख इस बात का है कि आप हम बिहारियों क...