Sunday, 9 August 2020

"भारत छोड़ो आंदोलन"



प्रकाश जेलों के तोड़ेंगे तालें
अरुणा साथ में देश संभालें
इन्दिरा वानरी लेकर आयेगी
लोहिया साथ में जुलूस निकाले
अब की लड़ाई ना अंग्रेजों से
ना मतभेद जापान से,
सवालों से सवाल है करना
अब पूरे हिंदुस्तान से
सत्य अहिंसा का उन्मूलन
फिर से हो जाने दो
भारत छोड़ो आंदोलन
फिर से हो जाने दो...
राजनीति यहाँ भाई को
है भाई से बाँट रहें,
व्यापारी गरीबी "बो" कर
गरीबों को ही काट रहे,
क्रिप्स जैसे कई मिशन
देश में अब भी ज़ारी है
घर से निकलने में
डर रही हर नारी है,
सारे डर को समझ "अंग्रेज"
आज जान से जाने दो,
भारत छोड़ो आंदोलन
फिर से हो जाने दो...
करो या मरो का नारा
अब फिर से हुंकार भरे,
हर थाली में पहुँचे रोटी
अब ना कोई भूखा मरे,
अहिंसा का चोला देख
आतंकवाद भी हमसे डरे,
जात पात तोड़ सभी को
दाग़ देश का धो जाने दो,
भारत छोड़ो आंदोलन
फिर से हो जाने दो...


कोई चित्तू फिर से आकर
समानांतर सरकार बनाये,
समाज के ज़ंजीरो में जकड़े
बहनों को आज़ाद कराये,
"जय हिंद
" का नारा फिर
साथ मिल हिंदुस्तान लगाये,
1942 की वो क्रांति
एक बार दुहराने दो ,
भारत छोड़ो आंदोलन
फिर से हो जाने दो...

1 comment:

प्रिय प्रधानमंत्री जी! कहना क्या चाहते हैं आप?

प्रिय प्रधानमंत्री जी! पिछली चिट्ठी का जवाब आपने नहीं दिया। इसका दुःख उतना नहीं है, जितना दुःख इस बात का है कि आप हम बिहारियों क...