Friday, 17 December 2021

अलग-अलग

कभी कभी दो अलग चीजें अलग अलग जगह होती हैं और जब उनसे अलग अलग जगहों पर मिलते हैं तो लगता है जैसे उतनी अलग बातें नहीं हैं बस अलग रहने मात्र से ही जो अंतर आया है इससे लग रहा ये दो एक ही जैसी चीजें अलग अलग हैं। पर कितना सच है न जो अलग-अलग चीजें अलग-अलग रहकर भी एक जैसे, एक ही सकते हैं और कभी एक सी चीज़ें एक जगह पर भी अलग-अलग रहतीं हैं। इतनी अलग की पीठ और पेट के बीच जैसी दूरी हो जाती है। बाकी अभी सुबह के चार बजने वाले हैं और लैपटॉप पर यूट्यूब सजेशन में गाना चल पड़ा है....जाने तेरे शहर का क्या इरादा है, आसमान कम परिंदें ज़्यादा है...

#different #ishq #love #waiting #bozo #bozokikalam 

No comments:

Post a Comment

प्रिय प्रधानमंत्री जी! कहना क्या चाहते हैं आप?

प्रिय प्रधानमंत्री जी! पिछली चिट्ठी का जवाब आपने नहीं दिया। इसका दुःख उतना नहीं है, जितना दुःख इस बात का है कि आप हम बिहारियों क...